Vayam Bharat

MP Road Accident: बुरहानपुर में भीषण हादसा, 60 फीट गहरी खाई में पलटी बस, 20 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्री बस 50 फीट खाई में जा गिरी। इस घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि कईयों को चोट आई है। घटना शनिवार की सुबह बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश- महाराष्ट्र सीमावर्ती करौली गांव की पहाड़ियों की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह बस इंदौर से महाराष्ट्र के अकोला जा रही थी इसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार थे बस में खराबी आने के चलते बस के ड्राइवर और कंडक्टर सुधार कार्य कर रहे थे। बस खराब होने के चलते कुछ यात्री से नीचे उतर गए थे। जैसे ही ड्राइवर ने बस स्टार्ट की और बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर गिर गई। इस घटना में गिरी यादव नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। को प्रारंभिक इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल बुरहानपुर रेफर किया गया।

ग्रामीणों ने यात्रियों का किया रेस्क्यू
जैसे ही ग्रामीणों की नजर बस पर पड़ी इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने तुरंत ही यात्रियों का रेस्क्यू किया। इस हादसे में सभी यात्रियों को अंदरूनी चोटें आई हैं। यात्री इस हादसे के लिए चालक- परिचालक और बस मालिक को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। इधर पुलिस ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है।

Advertisements