शिकार की साजिश नाकाम : घुघराई घाट से चार शिकारी हथियारों समेत गिरफ्तार

डिंडोरी:  जिले की समनापुर पुलिस ने सिमराधा वन क्षेत्र के बांधा तालाब के रास्ते में घुघराई घाट में वन्य प्राणियों के शिकार की नियत से घूम रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

इनके नाम धर्मेन्द्र कुमार मरावी पिता महेश कुमार मरावी जाति गोंड उम्र 30 वर्ष,सिकल चंद मरावी पिता स्व० फूलसिंह मरावी,राजकुमार मरावी पिता स्व० कूप सिंह मरावी जाति गोंड उम्र 50 वर्ष,अशोक कुमार मरावी पिता स्व० हीरा सिंह मरावी जाति गोंड उम्र 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम खम्हरिया थाना समनापुर बतलाये गये हैं.

आरोपियों के कब्जे से 4 नग फंदा, लोहे का नुकीली धारदार हथियार और लाठी जप्त की गई है.आरोपियों के विरूध्द वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत धारा 9, 50 (ग), 52 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।कार्रवाई में निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी थाना समनापुर, उपनिरीक्षक पारस यादव, प्रआर. 297 कृष्णपाल सिंह, प्रआर. 31 दर्शन सिंह मसराम, प्रआर. 365 भारत लाल बसन्त, प्रआर. 183 राजेश मरावी, प्रआर. 171 अमित पाण्डेय की विशेष भूमिका रही है.

Advertisements