फंदे पर लटका पति, बेड पर बच्चों की लाश; सरकारी क्वार्टर में मिला एक ही परिवार के चार लोगों का शव

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित शासकीय क्वार्टर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। इनके सामूहिक खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और फारेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अब तक घटना का कारण अज्ञात है। मृतकों की पहचान थाना पटेवा के ग्राम चिरको निवासी पति बसंत पटेल (41), पत्नी भारती पटेल (38), बेटी सेजल पटेल (12) और बेटा कियांश पटेल (4) के रूप में हुई है।

बिस्पर पर पाए गए दोनों बच्चों के शव

जानकारी के अनुसार भारती पटेल और उनके दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पाए गए, जबकि बसंत पटेल का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बसंत पटेल आदिमजाति कल्याण विभाग के ब्लाक कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। पुलिस इस सामूहिक आत्महत्या के कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है।

 

Advertisements
Advertisement