छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी देवेंद्र साहू ने 2 सितंबर को सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच अपनी पत्नी बालमनी साहू पर हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, घटना की जानकारी आरोपी के पिता ने थाने में दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा और बहू के बीच अक्सर झगड़े होते थे। उसी दिन सुबह देवेंद्र ने सोते समय पत्नी के गले और कंधे पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
जंगल से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी राठौर की टीम ने आरोपी देवेंद्र साहू को पिकपकार जंगल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 194 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।