अजमेर में पति ने की पत्नी की हत्या:सोमवार देर रात पीट-पीटकर मर्डर, आरोपी के भाई ने दी रिपोर्ट

अजमेर में पति के द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर हत्या को अंजाम दिया। क्लॉक टावर थाना पुलिस की ओर से घटनास्थल पर मौका मुहाना कर ऑफिशियल टीम से सबूत जुटाए हैं। आरोपी पति के भाई की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्लॉक टावर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि खटीक मोहल्ला निवासी लक्ष्मण और उसकी पत्नी सीमा दोनों शराब पीने के आदि थे। रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पति ने अपनी पत्नी से मारपीट की थी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एफएसएल के जरिए घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

छोटे भाई ने दी रिपोर्ट

क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार खटीक मोहल्ला निवासी सुरेश की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसका छोटा भाई लक्ष्मण और उसका परिवार पास में ही रहता है। लक्ष्मण अधिकांश शराब पीता रहता है। शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। लक्ष्मण की पहली पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। सीमा उसकी दूसरी पत्नी है। सीमा के भी पहले पति की मृत्यु हो चुकी है।

भाई ने पुलिस को बताया कि दोनों करीब 6 साल से पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं। लक्ष्मण शराब पीता है और उसकी पत्नी भी नशा करती है। इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। रविवार रात 8 बजे के करीब दोनों ही शराब पीकर आपस में झगड़ा थे। दोनों से समझाइश भी की गई थी। इसके बाद वह सोने चला गया।

देर रात आई चिल्लाने की आवाज

रात करीब 1 बजे लड़ाई झगड़ा और चिल्लाने की आवाज आई थी। कुछ देर बाद सीमा के अचानक तेज चिल्लाने की आवाज आई। वह अपने परिवार के साथ दौड़ते हुए गए तो सीमा फर्श पर कमरे में पड़ी हुई थी। जिसे जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई लक्ष्मण द्वारा उसकी पत्नी से मारपीट कर हत्या की गई है।

Advertisements