तुम जैसा रखोगे वैसे रहूंगी, बस घर आ जाओ… नाराज पति को मनाने के लिए पत्नी ने बनाया इमोशनल वीडियो

खंडवा। सास-बहू के विवाद में बहू ने नाराज हो गई। पति ने भी मां का ही साथ दिया, तो पत्नी ने आक्रोशित होकर अपना हाथ काट लिया। इससे पति घबराकर घर छोड़कर भाग गया। पत्नी ने आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद पत्नी थाने पहुंच गई।

उसने पति को मनाने के लिए एक मिन्नतों भरा वीडियो बनाया। अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। पुलिस ने भी पत्नी की पीड़ा को गंभीरता से लिया। उसके पति को ढूंढकर दोनों को मिलवा दिया। अब दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं।

मामला पदम नगर थाना क्षेत्र का है। खंडवा के पदम नगर थाने में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला निजी अस्पताल में नर्स का काम करती हैं। पति कारपेंटर का काम करता हैं। उनकी लव मैरिज हुई है।

शादी को हो गए सात साल

वीडियो में युवती ने यह भी बताया कि उसकी शादी हो सात साल हो गए हैं। छोटी सी बात को लेकर उनके बीच अनबन हुई और पति घर से चले गया। पुलिस ने अब दोनों काे मिलवा दिया है। दोनों साथ रह रहे हैं।

Advertisements
Advertisement