मनेंद्रगढ़ के जंगलों में अवैध कटाई और तस्करी:पूर्व विधायक ने CM साय को लिखा पत्र;

मनेंद्रगढ़ वनमंडल में वृक्षों की अवैध कटाई और वनोपज की तस्करी का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Advertisement

पत्र में बताया गया है कि कुंवारपुर, बहरासी और बिहारपुर क्षेत्र में वनमंडलाधिकारी और वन परिक्षेत्राधिकारी की मिलीभगत से बाहरी वन माफिया सक्रिय हैं। ये माफिया कीमती प्रजाति के वृक्षों की अवैध कटाई कर रहे हैं।

राजस्व क्षेत्रों में भी आदिवासियों की जमीन पर लगे कीमती वृक्षों को कम दाम में खरीदा जा रहा है। इन वृक्षों को उत्तर प्रदेश और बिहार में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।

अवैध कटाई को लेकर पूर्व विधायक ने जांच की मांग की है।

पूर्व विधायक का आरोप है कि बिहारपुर क्षेत्र में अवैध कटाई चल रही है।

यह क्षेत्र आदिवासी बहुल है, जहां लोग कृषि और वनोपज संग्रहण से जीविका चलाते हैं। वनों की लगातार कटाई से न केवल आदिवासियों की आजीविका प्रभावित हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इससे नदी-तालाबों में मिट्टी का कटाव और जल भराव की समस्या भी बढ़ सकती है।

पूर्व विधायक ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने पत्र की प्रति प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कलेक्टर और वन मंत्री को भी भेजी है

 

Advertisements