Vayam Bharat

छत्तीसगढ़ में 4 लोगों ने युवक को मारकर गाड़ा, धान कटाई के पैसे और पुरानी रंजिश में मर्डर, कब्र खोदकर निकाली गई लाश

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक नाबालिग समेत 4 लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या दी। उसके बाद हत्यारों ने उसके शव शव को जोंक नदी के किनारे गाड़ दिया। मृतक का हार्वेस्टर से धान कटाई के पैसों को लेकर चारों से विवाद हुआ था।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, बागबाहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेवाती निवासी महेश कुमार घृतलहरे 7 मई से लापता था। जिसकी सूचना परिजनों ने गांव के कोटवार को दी। इसी बीच 8 मई को उन्हें सूचना मिली कि, जोंक नदी के किनारे कुछ दबा हुआ है। जिसकी जानकारी कोटवार ने बागबाहरा थाना प्रभारी प्रवीण चौहान को दी। खबर मिलते ही डीएसपी यूलंडन यार्क, थाना प्रभारी प्रवीण चौहान कार्यपालक मजिस्ट्रेट के साथ घटना स्थल रेवा पहुंचे। जहां कब्र खोद कर महेश धृतलहरे की लाश निकाली गई और उसकी वीडियोग्राफी कराई गई। जिसके बाद लाश का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बागबाहरा भेज दिया गया।

बॉडी में चोट के निशान

पुलिस ने बताया कि, मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा हत्यारे और युवक के बीच जमकर लड़ाई और मारपीट हुई, जिसके निशान और खून के छीटे मिले हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने 3 संदिग्धों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की। जिसमें तीनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, महेश धृतलहरे से पुरानी रंजिश के अलावा हार्वेस्टर से धान कटाई के पैसे को लेकर 7 मई को उनके बीच विवाद हुआ था।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

विवाद इतना बढ़ा कि चारों ने मिलकर महेश को डंडे से जमकर पीटा। जिसके बाद महेश ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने फिर ढूंढ़कर उससे मारपीट की और हत्या कर दी। आरोपियों ने आगे बताया कि, जब महेश की मौत हो गई, तब उसके शव को रेवा के पास जोंक नदी के किनारे गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस ने नाबालिग सहित चारों के खिलाफ धारा 302, 307, 201, 24 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements