Gwalior में फैक्ट्री के चौकीदारों ने महिला से किया गैंगरेप, दोबारा बुलाया तब थाने पहुंची पीड़िता

ग्वालियर। गिरवाई क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करती है। वह काम खत्म कर घर जा रही थी। तभी यहां के चौकीदारों ने महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को हत्या की धमकी देकर चुप करा दिया। जब पीड़िता को दोबारा बुलाने लगे, तब पीड़िता थाने पहुंची।

संतोष शर्मा और सीताराम ने अपने कमरे में बुलाया

पीड़िता ने थाने पहुंचकर एफआइआर कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजयपुर में फैक्ट्री है। यहां 45 वर्षीय महिला काम करती है। महिला फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खाना बनाने जाती है। महिला जब काम खत्म कर घर जा रही थी, तभी चौकीदार संतोष शर्मा और सीताराम ने अपने कमरे में बुलाया। यहां उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी।

दोनों आरोपिताें को फैक्ट्री से किया गिरफ्तार

जब महिला ने रोका तो धमकी दे दी। फिर दोनों ने महिला के साथ गलत काम किया। यह घटना 21 अगस्त की है। महिला चुप रही। जब महिला को दोबारा बुलाने लगे तब पीड़िता थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई। गिरवाई पुलिस ने दोनों आरोपिताें को फैक्ट्री से ही गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
Advertisement