उज्जैन महाकाल मंदिर के परिसर में शनिवार दोपहर श्रद्धालु झगड़ पड़े। मुंबई से आए श्रद्धालु ने आंध्रप्रदेश से आए दर्शनार्थी का माथा फोड़ दिया। उनके बाईं आंख के पास चोट आई है। शर्ट का ऊपरी हिस्सा खून से भीग गया।
सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया। आंध्रप्रदेश के घायल भक्त को अस्पताल ले जाया गया। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
महाकाल मंदिर में इन दिनों दक्षिण से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। शनिवार दोपहर आंध्रप्रदेश से के भक्त रघुराज (47) और मुंबई से आए एक भक्त के बीच विवाद हो गया। भीड़ के बीच दोनों में मारपीट होने लगी। रघुराज ने बताया गया कि महाकाल मंदिर परिसर में स्थित बृहस्पतिश्वर महादेव मंदिर के सामने हम दर्शन कर रहे थे, तभी मुंबई से आए कपल को धक्का लग गया। उन्होंने मारपीट कर दी। उनके मुंह से खून निकलने लगा। मुंबई से आए भक्त का कहना है कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। लगातार उन्हें धक्का लग रहा था। हमने मना भी किया, लेकिन वे गलत बोलने लगे।