रायपुर में आबकारी एक्ट का आरोपी चोरी की वारदात में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने एक घर के बाहर से बाइक चोरी की थी। इस मामले में शिकायत दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन की। आरोपी की पहचान हो गई। फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। यह पूरा मामला माना थाना इलाके का है।
त्रिनाथ प्रधान ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 25 अप्रैल को रात 11 बजे वह टेमरी गांव में अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह उसकी गाड़ी गायब थी। इस मामले में पुलिस ने आसपास CCTV फुटेज से छानबीन की। तो एक व्यक्ति की पहचान हुई।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
चोरी और आबकारी में जा चुका है जेल
पुलिस ने इस मामले में माना कैंप निवासी संजीत सिंह चौधरी को गिरफ्तार करके पूछताछ किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली है। आरोपी संजीत पहले भी आबकारी एक्ट और चोरी के मामले में जेल जा चुका है।