रायपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसन को टोनही बोलकर उसकी पिटाई कर दी है। जिससे महिला घायल हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में महिला की शिकायत के बाद सरस्वती नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की पत्नी एक साल से लकवा बीमारी से ग्रस्त है और दिमाग से कमजोर है। इस बीमारी के पीछे उसने महिला को जिम्मेदार ठहराया था।
यह पूरा मामला कोटा इलाके का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह अपने पति के साथ रहती है। उसके मोहल्ले के भकलू सतनामी की पत्नी करीब एक साल से बीमार है। लकवा ग्रस्त हो गई है। दिमाग से कमजोर है। 8 सितंबर की रात करीब 9 बजे भकलू सतनामी तूम टोनही हो, मेरी पत्नी पर जादू टोना की हो कहने लगा।
पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज
फिर आरोपी अश्लील गाली गलौज देने लगा। जान से मारने की धमकी देकर हाथ से मारपीट किया। इस मारपीट में महिला के कलाई में चोटें आईं। इसके बाद उसने एम्स अस्पताल में इलाज करवाया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।