Left Banner
Right Banner

राजगढ़ में अधेड़ मौसा ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

लीमा चौहान थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके 45 वर्षीय सगे मौसा ने दुष्कर्म किया है। रविवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, 19 फरवरी को पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करने गांव से बाहर गए हुए थे। उसी गांव में निवासरत पीड़िता के मौसा ने उसे अपने घर बुला लिया।

बंधक बनाकर भतीजी से दुष्कर्म

आरोप है कि बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। चार दिन बाद माता-पिता घर आए, तब उसने अपने साथ हुए अपराध की जानकारी दी। उसके बाद पीड़िता के पिता उसे लेकर लीमाचौहान थाने पहुंचे।

गिरफ्तार कर भेजा जेल

उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Advertisements
Advertisement