भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार सुबह 4:15 बजे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
पंडित छन्नूलाल मिश्र का जन्म 3 अगस्त 1936 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर में हुआ था। उन्हें संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता बदरी प्रसाद मिश्र से मिली थी। आगे चलकर उन्होंने बनारस घराने की परंपरा को आगे बढ़ाया और अपनी ठुमरी, दादरा, कजरी और चैती गायकी से देश और विदेश में खास पहचान बनाई।
उनके निधन से संगीत जगत में गहरा शोक है। संगीत प्रेमियों और उनके शिष्यों का कहना है कि पंडित मिश्र का जाना भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति है।
Advertisements