Vayam Bharat

325 रन बनाकर भारतीय महिला टीम ने बनाया कीर्तिमान, ODI क्रिकेट में 20 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो गलत साबित हुआ। इस मैच में भारतीय महिला बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारत के लिए स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने शतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया बड़ा स्कोर बना पाई। बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौल टीम ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।

Advertisement

भारतीय धरती पर पहली बार बनाया 300 प्लस रनों का स्कोर

महिला टीम ने पहली बार अपनी धरती पर वनडे में 300 प्लस रनों स्कोर बनाया है। अब टीम ने 325 रन बनाकर कमाल कर दिया है। भारतीय महिला टीम ने साल 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 298 रन बनाए थे, जो उनका भारतीय धरती पर सर्वश्रेष्ठ टोटल था। लेकिन अब स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के शतकों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है और 20 साल बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

वनडे क्रिकेट में बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 325 रन बनाए। जो भारतीय महिला टीम का वनडे क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारतीय महिला टीम का वनडे में सबसे सर्वश्रेष्ठ टोटल 358 रन है, जो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ साल 2017 में बनाया था।

भारतीय महिला टीम के वनडे में सबसे बड़े स्कोर: 

आयरलैंड के खिलाफ- 358 रन, साल 2017

इंग्लैंड के खिलाफ- 333 रन, साल 2022

साउथ अफ्रीका के खिलाफ- 325 रन, साल 2024

दो बल्लेबाजों ने लगाए शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 136 रन बनाए। उनका वनडे फॉर्मेट में ये छठा शतक है। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 103 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रिचा घोष ने 13 गेंदों में 25 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय महिला टीम 325 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही है।

Advertisements