भारत में अब डिजिटल प्लेटफॉर्म का सदुपयोग बढ़ता जा रहा है। टेलीविजन की दुनिया को छोड़कर लोग इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ा रहे हैं। न्यूज को लोग अब टीवी पर देखने के बजाए वेबसाइट पर पढ़ना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी आधुनिक दुनिया में vayambharat.com ने भी अप्रैल 2024 में कदम रखा. इसके पीछे सोच थी लोगों तक सही, जागरूक करने वाली और ज्ञानवर्धक खबरें पहुंचाने की। वयम की दुनिया आज शून्य से बढ़कर 1 करोड़ को पार कर चुकी है।
वयम भारत न्यूज वेबसाइट की शुरुआत अप्रैल 2024 में हुई थी। पहले दिन की 10 खबरों से शुरू हुआ ये सफर अब 15,000 से अधिक खबरों का घर बन चुका है। औसतन रूप से रोज करीब 120 खबरें लगती हैं। आज की तारीख में वयम भारत रोज़ाना औसतन 80,000 के करीब पेज व्यूज लेकर आता है। वयम भारत की वेबसाइट अब गूगल ऐडसेंस से वेरिफाइड हो चुकी है।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
ये सभी आंकड़े और एनालिसिस पिछले 8 महीने की कड़ी मेहनत से हासिल हुए हैं। वयम भारत की टीम छोटी थी लेकिन विश्वास बड़ा था। बड़े न्यूज पोर्टल्स की चुनौती को पार पाने का जुनून था। टीम अभी भी छोटी है लेकिन हाल के परिणाम ने हमें साहस दिया और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया है। वयम में छोटे से छोटे ब्लॉक की खबर से लेकर अंतरराष्ट्रीय खबरों का मिश्रण मिलता था और आगे भी मिलता रहेगा। ये वयम भारत है यानी हमारा भारत, हम सबका तेजी से आगे बढ़ता भारतीय पोर्टल