Indore Dewas Road Jam: अर्जुन बड़ौद पर 36 घंटे से लगा जाम, 6 किमी की दूरी तय करने में 2 घंटे, किसान की मौत

इंदौर-देवास बायपास पर अर्जुन बड़ौद पुल का निर्माण के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमारा गई है। गुरुवार दोपहर तीन बजे से यहां जाम लगा हुआ है, जो शुक्रवार शाम तक नहीं खुल पाया है। 36 घंटे से जाम लगा हुआ है। ट्रक से लेकर कार और डम्पर सहित सभी वाहनों के पहिए थम गए हैं।

दूर-दूर तक सिर्फ वाहनों की कतारें देखने को मिल रही है। डकाच्या से लेकर अर्जुन बडौद के बीच की दूरी महज छह किमी है, लेकिन इस छोटी से दूरी को तय करने में चालकों को घंटों का समय लगा रहा है। जाम की वजह से एक किसान दर्दनाक मौत हो गई।

व्यवस्था बिगड़ने के बावजूद जिम्मेदार स्थिति को संभालने के लिए सड़क पर नजर नहीं आए। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक जाम को क्लियर करने में कोई मदद नहीं कर रहा है। यहां तक कि एंबुलेंस को भी निकलने के लिए रास्ता नहीं है।

Advertisements
Advertisement