इंदौर नगर निगम बजट : आर्थिक घोटाले के आरोप पर हंगामा, महापौर ने दी सफाई…

इंदौर नगर निगम का 8 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट गुरुवार को पेश किया जा रहा है। बजट अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह अटल सदन में आयोजित है। इस साल नया टैक्स का प्रावधान नहीं है। नगर निगम का नया पोर्टल शुरू होगा। इससे काम कराने में आसानी होगी।

बजट सत्र शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष ने सदन में निगम में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महापौर जवाब दें कि अब तक क्या कार्रवाई हुई। इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

बजट से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पहुंच चुके हैं। मंत्री सिलावट ने महापौर को बजट से पहले माला पहनाई। सिलावट ने कहा कि यह संकल्पों का बजट है। इसमें हर वर्ग की भलाई का ध्यान रखा गया है।इस बजट में सबसे ज्यादा 2 हजार करोड़ रुपए जनकार्य विभाग के लिए रखे गए हैं।

अगले दिन यानी शुक्रवार 4 अप्रैल को बजट पर चर्चा होगी। मनोरंजन कर पर पिछले साल से सख्ती बढ़ाई गई है, जिससे इस साल 5 से 10 करोड़ रुपए की आय का अनुमान है।

इंदौर में बजट से पहले निगम सदन में देश के विभिन्न जगहों पर हुए दुख:द हादसों में व इंदौर के समाजसेवियों व राजनेताओं के यहां हुए परिजनों के निधन पर श्रदांजलि अर्पित की गई।

 

Advertisements