लखनऊ से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बटलर पैलेस में रह रहे स्पेशल जज (NIA) के बेटे ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जेईई मेन्स में फेल होने पर जज के बेटे ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने मूल जनपद लेकर चले गए।
आत्महत्या के पीछे बताई जा रही ये वजह
बता दें कि स्पेशल जज (एनआईए) विवेकानंद त्रिपाठी बटलर पैलेस स्थित आवास पर परिवार सहित रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, विवेकानंद के बेटे अजितेश त्रिपाठी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर में काम करने वाली नौकरानी ने बताया कि बुधवार रात को जेईई मेन्स का रिजल्ट आया था। अजितेश परीक्षा में फेल हो गए थे।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
शव अयोध्या लेकर चले गए परिजन
गुरुवार सुबह अजितेश का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। अजितेश का शव फंदे पर लटकता देख परिजन के होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी लखनऊ पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। लखनऊ पुलिस के मुताबिक, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को मूल निवास अयोध्या लेकर चले गए।
बदायूं में महिला जज ने किया सुसाइड
वहीं, यूपी के बदायूं में तैनात 28 वर्षीय महिला जज ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। उनका शव सरकारी आवास पर मिला। बदायूं पुलिस ने बताया कि महिला जज की पहचान ज्योत्सना राय के रूप में हुई है। वह बदांयू में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पद पर तैनात थीं। ज्योत्सना राय मऊ जिले की रहने वाली थीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला जज के अपार्टमेंट से सुसाइड नोट सहित कुछ दस्तावेज मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है।