जज का 10 वर्षीय बेटा साइकिल चलाते हुआ लापता, एसपी खुद खोजने निकले, दो घंटे बाद थाने में मिला

विदिशा। टीलाखेड़ी मजिस्ट्रेट कालोनी स्थित निवास से बुधवार की शाम को करीब सात बजे सीजेएम रमाकांत भारके का 10 साल का स्पेशल चाइल्ड बेटा लापता हो गया। वह घर के बाहर साइकिल चलाते हुए निकला था फिर घर नहीं लौटा। बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बच्चा ज्यादा बोल नहीं पाता।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बच्चे की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

स्वयं एसपी भी उसे तलाश करने निकल गए।

रात नौ बजे पता चला कि बच्चा सांची थाने में है। एसपी काशवानी भी सांची पहुंचे।

वहां से बच्चे को लेकर स्वजन को सौंप दिया गया।

बच्चा मिलने के बाद सीजेएम और उनके परिवार ने राहत की सांस ली।

एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि बच्चा साइकिल चलाते हुए निकला था।

अंदेशा है कि वह साइकिल चलाते हुए सांची की ओर बढ़ गया होगा। यह पता नहीं चल पा रहा है कि वह कैसे यहां तकपहुंचा।

Advertisements