जज की नानी का गला घोंटकर हत्या, कानों के आभूषण भी लूटे गए..

अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। वे सोने की झुमकियों के साथ महिला का एक कान भी काटकर ले गए। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सावित्री बाई राठौर घर में अकेली रहती थीं और जावरा की सिविल जज जूनियर डिवीजन शिवानी राठौर की नानी थीं। यह घटना राजगढ़ जिले के सारंगपुर कस्बा के पछेटवाड़ी मोहल्ला में शुक्रवार को अंजाम दी गई। शनिवार सुबह उनका शव घर में पड़ा मिला। मकान के ही दूसरे हिस्से में रहने वाले उनके बड़े बेटे भवानी शंकर राठौर ने बताया कि सुबह दूध वाला आया तो उसने बताया कि मां दूध लेने बाहर नहीं आ रही हैं।

Advertisement
  • उन्होंने उससे दूध ले लिया। आधे घंटे बाद वह सुबह 6.45 बजे जब उन्हें दूध देने घर गया तो मां को बिस्तर पर मृत पड़ा पाया।
  • कान से सोने की झुमकियां गायब थीं। घर से और भी सोने-चांदी के जेवरात ले जाने की आशंका है। नानी की हत्या की सूचना पर जावरा की सिविल जज शिवानी राठौर भी वहां पहुंचीं।
  • उन्होंने स्वजन और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने बताया कि लुटेरे महिला को अकेला पाकर घर में घुसे और विरोध करने पर उनका गला घोंट दिया।
  • पुलिस पहुंची, तब तक महिला के कान का खून सूख चुका था। ऐसा लग रहा है कि हत्या हुए 24 घंटे बीत चुके हैं। संभवत: शुक्रवार सुबह या शाम को महिला की हत्या हुई होगी।
  • फारेंसिक टीम भी जांच में लगी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
  • पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने प्राथमिक तौर पर मौत की वजह गला दबाना बताया है।

दो दिन से कोई स्वजन नहीं मिला था, कमरे में नकदी, दूसरे गहने सुरक्षित

मृत महिला के तीन बेटे हैं, जिनमें से दो उसी मकान में अलग-अलग रहते हैं। वह अकेली रहती थीं। पुलिस की अब तक की जांच में यह भी पता चला है कि वृद्धा से मिलने दो दिन से कोई स्वजन नहीं गया था।

Advertisements