सिंधिया राजपरिवार के मुखिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगभग दो सदी पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए कुलदेवी मांढरे की माता के नीचे स्थित मैदान में पवित्र शमी के पौधे का पूजन पुत्र महानआर्यमन के साथ किया। राजपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शमी का पूजन कराया।
परंपरागत रूप से सिंधिया ने मियान से तलवार निकालकर शमी के पौधे से छुलाते ही राजपरिवार से जुड़े सरदारों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शमी के पत्तों को लूटा। शमी पूजन में सिंधिया राजघराने के सरदारों के वंशज भी परंपरागत वेशभूषा में मौजूद थे। सरदार परिवारों के बैठने की व्यवस्था अलग से की गई थी।
Advertisements