Vayam Bharat

कपिल देव और शाहरुख खान बनाए गए जिला अध्यक्ष, कांग्रेस ने जारी की सूची

रायपुर: नगरी निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. इस सूची में 22 नए जिला अध्यक्ष बनाये गए है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने यह नियुक्ति की है. इससे संबंधित सूची गुरुवार की रात पार्टी की ओर से जारी की गई है.

Advertisement

बदले गए कई शहर अध्यक्ष: सूची में रायपुर शहर अध्यक्ष को भी बदला गया है. गिरीश दुबे की जगह भीम सिन्हा को रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया. वही बिलासपुर में शहर और ग्रामीण दोनों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. बिलासपुर में गौरव ऐरी को शहर और ठाकुर देवी सिंह को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. राजनांदगांव में भी नए ग्रामीण और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. रविंद्र यादव को शहर और कपिल देव पडौदी को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. वही कोरबा शहर अध्यक्ष शाहरुख खान को बनाया गया है.

Advertisements