एक्स-हस्बैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं करिश्मा कपूर, फैमिली संग पहुंचीं दिल्ली

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचीं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें करीना कपूर और सैफ अली खान भी शामिल हैं, अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।संजय कपूर का निधन 12 जून को यूके में हुआ था। बताया जा रहा है कि वे हॉर्स पोलो खेलते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। खेल के दौरान उनके मुंह में एक मधुमक्खी घुस गई, जिसने उनके गले में डंक मार दिया। इसके चलते उन्हें हार्ट अटैक आया और वे घोड़े से नीचे गिर पड़े। मेडिकल ट्रीटमेंट के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।उनका पार्थिव शरीर आज, 19 जून को दिल्ली लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। शव भारत लाने में देरी इसलिए हुई क्योंकि संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे, उनकी मौत इंग्लैंड में हुई और लीगल प्रक्रियाओं में समय लगा।

Advertisement

संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने 1996 में नंदिता महतानी से विवाह किया था, जो 2000 में टूट गया। करिश्मा और संजय की शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।तलाक के बाद, 2017 में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी और दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे थे।संजय कपूर के निधन से उनके परिवार और करीबियों में शोक की लहर है। करिश्मा कपूर का उनके अंतिम संस्कार में शामिल होना एक भावनात्मक क्षण रहा।इस दुखद मौके पर कपूर फैमिली ने साथ आकर पुरानी कड़वाहटों को पीछे छोड़ एकजुटता दिखाई और संजय को श्रद्धांजलि दी।

Advertisements