दुर्ग में शिवनाथ नदी का जल भरकर निकले कावड़ यात्री:33 KM यात्रा के बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक; यात्रियों पर हुई पुष्पवर्षा

शिव जी को समर्पित सावन के पवित्र महीने में दुर्ग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। शिवनाथ जल लेकर भक्त पूरे उत्साह के साथ हर-हर भोलेनाथ के जयकारा लगाते 33 किलोमीटर की यात्रा पूरी की और देवबलोदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान को जल अर्पित किया।

Advertisement

इस धार्मिक यात्रा में पुरुषों ने भगवा रंग के गमछे और महिलाएं केसरिया और पीले रंग की साड़ी में पारंपरिक स्वरूप में नजर आईं। यात्रा के दौरान कई सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय नागरिक ने कई स्थानों पर यात्रियों का पुष्पवर्षा और जलपान से स्वागत कर रहे हैं।

हर वर्ग के लोग शामिल

भिलाई में आयोजित कांवड़ यात्रा का नेतृत्व खुर्सीपार पार्षद विनोद सिंह ने किया, जिन्होंने शिवालय खुर्सीपार से यात्रा आरंभ कर प्राचीन देवबलोदा स्थित शिव मंदिर तक भक्तों के साथ 20 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की।

विनोद सिंह ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी हजारों भक्तों की उपस्थिति में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। यात्रा में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भी उत्साहपूर्वक भागीदारी देखी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

कुम्हारी के खारुन नदी से उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति द्वारा तीसरे साल की भव्य यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शिवनाथ नदी स्थित यह कांवड़ यात्रा श्रद्धा, अनुशासन और सांस्कृतिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।

उपकार चंद्राकर ने बताया कि यह यात्रा केवल दुर्ग जिले तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर शिवभक्ति का परिचय दिया। यात्रा के समापन पर सभी भक्तों ने शिवनाथ नदी के तट पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

सांसद विजय बघेल हुए शामिल

बीजेपी नेता नटवर ताम्रकार ने कहा कि सावन के महीने में भगवान शिव स्वयं धरती पर वास करते हैं और जलाभिषेक का इस माह में विशेष महत्व होता है। यह कांवड़ यात्रा श्रद्धा, अनुशासन और सांस्कृतिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं है और कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सब पर बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में इस तरह की भव्य कांवड़ यात्राएं सनातन संस्कृति की जीवंतता को दर्शाती हैं।

Advertisements