खैरागढ़: प्रदेश में भाजपा की विष्णु देव साय सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा के नेताओं के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जा रहा है, इसी क्रम में खैरागढ़ जिला मुख्यालय में स्थानीय कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में भी जिला भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की. जिसे संबोधित करने पंडरिया विधायक भावना बोहरा पहुंची थी.
विधायक भावना बोहरा ने मीडिया के सामने प्रदेश सरकार के एक वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड रखा, मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक ने बताया कि, पिछले एक वर्षों में विष्णु देव सरकार ने रोजगार शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं. वही कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर विधायक ने पलटवार करते हुए कहा की ऐसा लगता नहीं है कि, कोई ऐसा मुद्दा है जिसे लेकर कांग्रेस सरकार को घर सके बल्कि वह अपने ही क्रियाकलापों और अंदरूनी कलह से घिरे हुए हैं, पिछले 1 वर्षों में पारदर्शिता के साथ सुशासन में काम हुआ है. उन्हें ढूंढने पर भी ऐसी कोई कमियां नहीं मिलेगी वे विपक्ष में है इसीलिए उधेड़बुन में लगे हुए हैं.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
वहीं इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू मौजूद रहे.