दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिया से ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में प्रारंभिक तौर पर 12 लोगों की मृत्यु हो जाने की जानकारी मिली है। घटना जिले के ग्राम अर्दला में हुई। पुलिस के अनुसार शाम छह बजे तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। ट्राली में बच्चों सहित 20 से अधिक लोग सवार थे। मृतकों में आठ बालिकाएं हैं। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया
सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता
उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।