राजा आनंद सिंह को अंतिम सलाम: मनकापुर कोट में उमड़ा जनसैलाब, नेपाल से भी पहुंचे लोग

उत्तर प्रदेश: गोंडा जनपद के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा आनंद सिंह के निधन से पूरा जनपद गमगीन है। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से उनके पैतृक आवास मनकापुर कोट पहुंचते ही लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की कतारें लंबी हो गईं हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया भी पिता के पार्थिव शरीर के साथ मौजूद रहे।

जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि, स्थानीय नेता और आस-पास के गांवों के लोग भावुक होकर श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। गोंडा ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग राजा आनंद सिंह के अंतिम दर्शन के लिए मनकापुर कोट आ रहे हैं। सुबह लगभग 11 बजे पार्थिव शरीर के आने के बाद से भीड़ में निरंतर इजाफा हो रहा है।

गांव से लेकर शहर तक हर जगह एक ही बात गूंज रही है कि राजा साहब अमर रहें! राजा आनंद सिंह के निधन को गोंडा की राजनीति में एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisements
Advertisement