छत्तीसगढ़ के धमतरी में 22 गायों की चोरी के मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। रविवार को कांग्रेस के पार्षदों ने कांजी हाउस में प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
दरअसल, अर्जुनी खपरी मोड़ के पास नगर निगम के कांजी हाउस में मंगलवार की रात 22 गाय की चोरी हो गई थी। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने महापौर और नगर निगम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी शासकीय संस्थान से गायों की चोरी हुई है।
गौ माता के नाम पर राजनीति कर ही बीपेजी- नेता प्रतिपक्ष
उन्होंने भाजपा पर गौ माता के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक तरफ ट्रिपल इंजन की सरकार है और दूसरी तरफ गायों की चोरी हो रही है। इसमें प्रशासन का हाथ है। कांग्रेस पार्षदों ने जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो, वे उग्र आंदोलन करेंगे।
गौ माता के नाम पर वोट बटोरती है बीजेपी
उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने कहा कि गौ माता के नाम पर बीजेपी वोट बटोरती है। नगर निगम के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद और निगम क्षेत्र के अधीन आने वाले गौठान से 22 गायों की चोरी और शासन-प्रशासन गौ माता के पति लापरवाही दर्शा रही है।
नगर निगम के किसी गांव तस्कर के साथ मेल-जोल होने का प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है। गौ माता को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। गौ माता आस्था से जुड़ी हुई है।जिसमें राजनीति न करके महापौर और नगर निगम 22 गाय को लेकर स्पष्ट करें।
महापौर में कांग्रेस का किया पलटवार
महापौर रामू रोहरा ने पलटवार करते हुए कहा कि गौ माता की हत्या करने वाले लोग गौ माता संरक्षण की बात कर रहे हैं। यह हंसने वाली बात है। कांग्रेस की सरकार में गौ माता की गौठान में हत्या होती थी और अगर गाय कांजी हाउस से गायब हुई है, तो रिपोर्ट कराई गई है। जिनकी गायों की जब्ती बनाई गई थी, उनके मालिक अब तक नहीं पहुंचे हैं। प्राथमिकता के आधार पर नगर निगम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गौठान में जितने गाय मौजूद थी, उतनी गाय अभी भी मौजूद हैं। जितनी जब्ती की गई गाय है, वह अपने मालिक के पास वापस चली गई या किसी ने गायब की है। जिसकी समीक्षा पुलिस करेगी। उसके बाद आगे बताया जाएगा। दुर्भाग्य से कांग्रेसी यह रोना रो रही है। महापौर ने सवाल किया कि कांग्रेस शासन में कितने गाय की हत्या हुई है। जिसकी जानकारी दी जाए।