बुजुर्ग से भिड़ने के बाद तेंदुए की मौत:धमतरी में हमले से बचने चलाई लाठी, खेत में फसल देखने गया था;सिर पर लगे 7 टांके

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक 4 साल के तेंदुए की मौत हो गई। रिसगांव रेंज के मासुलखोई गांव में रंजीत नेताम अपने खेत में रखवाली कर रहा था। तभी अचानक तेंदुआ आ गया। अपने बचाव में ग्रामीण तेंदुए से भीड़ गया।

Advertisement

मामला उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र की है। सोमवार को तेंदुए ने ग्रामीण के चेहरे और पैर पर हमला किया था उसे 7 टांके आए थे। वहीं रंजीत ने अपने बचाव में तेंदुए पर लाठी चलाई थी। घटना वाली रात ही तेंदुए की भी मौत हो गई।

मृत तेंदुए के गर्दन पर लगभग 7 दिन पुराने चोट के निशान मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह चोट किसी दूसरे तेंदुए से हुई लड़ाई में लगी हो सकती है।

घटना के बाद वन विभाग ने रेस्क्यू किया। तब देखा कि वह चल नहीं पा रहा है। विभाग ने ड्रोन से देखा तो उसके गर्दन के पीछे घाव दिखाई दिया। जिसके बाद उसे उठाकर रेस्क्यू वाहन में रखा गया। जिसके तुरंत बाद रास्ते में ही तेंदुए ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों को दी जा रही समझाइश

डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि मृत नर तेंदुए की उम्र लगभग 4 साल आंकी गयी है। यह भी बताया कि ग्रामीणों को अलर्ट एप्प के माध्यम से एवं मुनादी कर लगातार जंगली जानवरों एवं सर्प दंश से बचने हेतु समझाइश दी जा रही है।

वन्य प्राणियों के सुरक्षित रहवास, खाने पीने के लिए तालाब की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस व्यवस्था से पिछले 2 सालों में मानव-वन्यप्राणी द्वन्द में कमी आई है।

 

Advertisements