केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, एम्स में लंबे समय से चल रहा था इलाज

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिका की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। वे पिछले तीन महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। उनके निधन से दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से ग्वालियर राजघराने को बड़ी क्षति पहुंची है। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने दिल्ली एम्स में सुबह 9:30 बजे अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से वेंटिलेटर पर थीं।

Advertisements
Advertisement