Madhya Pradesh: शिव महापुराण कथा में पहुंचे सीएम मोहन यादव: स्व. हर्ष नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर विधायक विक्रम सिंह का आयोजन…

 

Advertisement

सतना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार की देर शाम सतना जिले के रामपुर बघेलान का दौरा किया, वे क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह विक्की द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए.

कार्यक्रम प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय हर्ष नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया, मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ पर विराजमान राजगुरु श्री बदरी प्रपन्नाचार्य जी का आशीर्वाद लिया। साथ ही खजुरी ताल पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी श्री रामलला जी महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त किया.

विधायक विक्रम सिंह और शिवांगी सिंह की ओर से शिव महापुराण कथा का आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च तक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्व. हर्ष नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने चित्रकूट के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी उपस्थित रहीं. विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल और जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की.

Advertisements