Left Banner
Right Banner

मध्य प्रदेश : नहीं थम रही जंगल में अवैध कटाई, चारे के नीचे दबी बेशकीमती सागौन जब्त..

 

मध्य प्रदेश : देश के सबसे बड़े टाईगर रिजर्व रानी दुर्गावती अभ्यारण्य और इसके जंगल मे लकड़ी की अवैध कटाई थमने का नाम नही ले रही है। वन माफिया इलाके में सक्रिय है और जंगल में वृक्षो को काटने में जुटा है। इस बीच वन अमले को एक बड़ी सफलता मिली है जब यहाँ से बेशकीमती सागौन की लकड़ी के साथ दूसरी लकड़ियों का जखीरा बरामद किया गया है।

 

दरअसल बीती 12 जनवरी को दमोह जिले के झलोन रेंज की डुकरसुता बीट में सागौन के एक बड़े पेड़ को काटे जाने की खबर वन विभाग को मिली, वन अमला मौके पर पहुचा लेकिन आरोपी और कटा हुआ पेड़ गायब था। वन विभाग की टीम सर्चिंग में लगी थी और शुक्रवार यानी 24 तारीख को अमले को सफलता मिल गई।

 

महराज सिंह नाम के वन माफ़िया के जंगली ठिकाने पर रेड डाली गई तो यहाँ चारे के नीचे बड़ी तादात में लकड़ी थी। आरोपी महराज सिंह से पूँछतांछ की गई तो खुलासा हुआ कि वो लंबे समय से वन कटाई को अंजाम दे रहा है और 12 जनवरी को उसके द्वारा ही बड़ा पेड़ काटा गया है। फिलहाल वन अमले ने आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं लाखो की लकड़ी भी जब्त की गई है।

Advertisements
Advertisement