Left Banner
Right Banner

महाकुंभ ट्रैफिक: MP-UP सीमा पर रात में दो बार लगा जाम, दिनभर स्थिति रही सामान्य..

पड़ोसी प्रदेश उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में आयोजित कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हो रही है। शाही स्नान पर्व समाप्त हो चुके हैं सामान्य दिनों में अचानक बीती रात नेशनल हाईवे 30 में वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके कारण टोल प्लाजा जोनकहाई एवं झिरिया टोल प्लाजा में तकरीबन 2 किलोमीटर का जाम लग गया।

हालांकि रात को ही सक्रिय पुलिस प्रशासन में जिला प्रशासन की सक्रियता के कारण तत्काल टोल प्लाजा में व्यवस्था दुरुस्त की गई और श्रद्धालु अपने गंतव्य यानी प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। शनिवार की सुबह से ही जिले का पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के अधिकारी नेशनल हाईवे 30 की यातायात व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आए देर दोपहर 1 तक सामान्य गति से वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी रहा।

जानकारी देते हुए रिवाज के डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे ने बताया कि नेशनल हाईवे 30 से प्रयागराज जाने वाले वहां अपने गति से गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। कहीं भी जाम की स्थिति नहीं हैं। सीमा पर पहुंचे देर रात पुलिस अधिकारी रात में तकरीबन 1 बजे जैसे ही जिला प्रशासन को या खबर लगी की टोल प्लाजा में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। प्रशासन में केवल सक्रिय हुआ बल्कि टोल प्लाजा प्रबंधन को स्पष्ट कर दिया गया कि किसी भी तकनीकी समस्या को लेकर वाहनों को रोक नहीं जाएगा।

Advertisements
Advertisement