छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी है. इस योजना के तहत राज्यभर की 69 लाख 53 हजार 994 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 650.32 करोड़ रुपए भेजे गए हैं. महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इस बार फरवरी महीने में कई जिलों में महिलाओं को सहायता दी गई. बालोद जिले में 2,50,768 महिलाओं को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 महिलाओं को 30.97 करोड़ रुपए और बलरामपुर जिले में 2,13,300 महिलाओं को 19.79 करोड़ रुपए की राशि मिली. इसी तरह बस्तर जिले में 1,91,609 महिलाओं को 18.87 करोड़ रुपए, बेमेतरा जिले में 2,52,906 महिलाओं को 23.96 करोड़ रुपए और बीजापुर जिले में 38,273 महिलाओं को 3.67 करोड़ रुपए दिए गए. बिलासपुर जिले में 4,22,741 महिलाओं को 39.54 करोड़ रुपए, दंतेवाड़ा जिले में 54,579 महिलाओं को 5.16 करोड़ रुपए और धमतरी जिले में 2,34,046 महिलाओं को 21.76 करोड़ रुपए की मदद मिली.
किन जिलों में कितनी महिलाओं को मिले पैसे ?
जांजगीर-चांपा जिले में 2,88,420 महिलाओं को 26.91 करोड़ रुपए, जशपुर जिले में 2,30,609 महिलाओं को 21.50 करोड़ रुपए और कबीरधाम जिले में 2,53,149 महिलाओं को 23.53 करोड़ रुपए दिए गए. कांकेर जिले में 1,83,279 महिलाओं को 17.46 करोड़ रुपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 1,16,472 महिलाओं को 10.99 करोड़ रुपए और कोंडागांव जिले में 1,39,784 महिलाओं को 13.08 करोड़ रुपए की सहायता दी गई.
कोरबा जिले में 2,93,353 महिलाओं को 27.34 करोड़ रुपए, कोरिया जिले में 59,625 महिलाओं को 5.62 करोड़ रुपए और महासमुंद जिले में 3,22,519 महिलाओं को 30.11 करोड़ रुपए मिले. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1,00,895 महिलाओं को 9.70 करोड़ रुपए, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 81,831 महिलाओं को 7.59 करोड़ रुपए और मुंगेली जिले में 2,12,511 महिलाओं को 19.44 करोड़ रुपए की राशि दी गई.