मैहर जिले को मिली बड़ी सौगात : नवीन वन मंडल कार्यालय का हुआ शुभारंभ

मैहर : मध्य प्रदेश शासन वन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश अनुसार दिनांक 7/5/2025 के परिपालन में आज दिनांक 1 अप्रैल को मैहर जिले बनने के बाद नवीन वन मंडल मैहर के गठन उपरांत मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने एवं राजेश कुमार राय मुख्य वनरक्षक रीवा व्रत रीवा मयंक चांदीवाल वन मंडल अधिकारी मैहर /सतना यशपाल मेहरा एस.डी.ओ मंडल अधिकारी मैहर डॉक्टर लाल सुधाकर सिंह उप वन मंडल अधिकारी सतना अभिषेक तिवारी उपवन मंडल अधिकारी चित्रकूट सतीश चंद्र मिश्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी मैहर एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में वन मंडल मैहर के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया गया.

Advertisement

मैहर जिला बनने के बाद मैहर जिले में यह बड़ी सौगात मिली है. जहां पर आईएफएस लेवल के अधिकारी मयंक चांदीवाल को अतिरिक्त प्रभार मैहर जिले का सौपा गया है. आज से मयंक चांदीवाल मैहर जिले के वन मंडल अधिकारी होंगे. उन्होंने मैहर जिले में वन मंडल अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि मैहर जिला बनने के बाद लगातार मैहर जिले में नवीन वन मंडल अधिकारियों की नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री महोदय से निरंतर चर्चा की जा रही थी. जिसके चलते आज मैहर जिले को यह बड़ी सौगात के रूप में नवीन वन मंडल उपलब्ध हुई है जल्द ही मैहर जिले के नवीन वन मंडल के लिए उपस्थित अधिकारियों के आवास एवं कार्यालय के निर्माण का कार्य भी जल्द पूरा र कर लिया जाएगा.

मैहर जिले के नवीन वन मंडल बनने के बाद लगभग 60840 हेक्टेयर वन भूमि क्षेत्र मैहर जिले के अंतर्गत आएगी जिसमें मैहर में 20 बीट में 31523 हेक्टेयर वन भूमि क्षेत्रफल है अमरपाटन में 13 बीट में 18779 हेक्टेयर वन क्षेत्र है एवं मुकुंदपुर में 15 बीट में 10537 हेक्टेयर वन भूमि क्षेत्र शामिल है इसके साथ ही महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव सफेद बाघ सफारी एवं चिड़ियाघर मुकुंदपुर भी शामिल है.

मैहर जिले के वन मंडल में करीब 160 पदों की नवीन नियुक्तियां की गई है जिसके साथ ही अब मैहर में 185 की संख्या में वन अधिकारी उपलब्ध होंगे जिसमें वन मंडल अधिकारी एक उपवन मंडल अधिकारी दो वन क्षेत्रपाल 6 उपवन क्षेत्रपाल 9 वनपाल 18 वनरक्षक 66 मुख्य लिपिक एक शीघ्र लेखक एक मानचित्रकर एक लेखपाल दो सहायक ग्रेड – 2 3 पद सहायक ग्रेड – 3 के 12 पद पशु चिकित्सा एक सहायक पशु चिकित्सा एक अनुसंधान सहायक एक जीव विज्ञान एक प्रयोगशाला सहायक एक वाहन चालक दो चतुर श्रेणी वृद्धि अर्दली चौकीदार दो संविदा 26 स्थाई कर्मी 27 दफ्तरी एक इस तरह करके 185 लोगों के अतिरिक्त स्टाफ की पदोन्नति मैहर जिले में की जाएगी.

Advertisements