6 साल तक महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार:शादी के बाद भी धमकाकर करता रहा गलत काम; पुलिस ने 24 घंटों में पकड़ा

गुना के आरोन पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छह साल तक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement

आरोन पुलिस ने बताया कि एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एएसपी मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी राघौगढ दीपा डोडवे के नेतृत्व में जिले के आरोन टीआई रितुराज सिंह कुशवाह और उनकी टीम ने बलात्कार के एक प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

आरोपी ने 6 साल तक किया शारीरिक शोषण रविवार को जिले के आरोन थाने पर 28 वर्षीय एक विवाहित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि छापर गांव निवासी आरोपी राजीव खेरुआ ने उसे शादी का झांसा देकर करीब 6 साल तक शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने शादी की बात कही, तो युवक ने इनकार कर दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल आरोन थाना पुलिस ने आरोपी राजीव खैरुआ की तलाश की और मात्र 24 घंटों के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गए। आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी टीआई रितुराज सिंह कुशवाह, SI चंद्रप्रकाश दीक्षित, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे, रविन्द्र रघुवंशी, इरशाद खान, जितेन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र पाल, आरक्षक गौरव शर्मा, महेश चौरसिया और गौरव देवलिया की भूमिका रही।

 

 

Advertisements