सुकमा: बस्तर संभाग में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान में सुरक्षाबल के जवानों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबल के जवानों ने माओवादी मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला माओवादी को ढेर कर दिया है, जिसका शव जिला मुख्यालय लाया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिले के पश्चिमी पहाड़ी जंगलों में माओवादियों के छिपे होने की सुरक्षाबल के जवानों को सूचना मिली थी। जिसके आधार पर गुरुवार को जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग होती रही। जिसमें जवानों के हाथ यह सफलता लगी है। मुठभेड़ के बाद मौके से सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।
Advertisements