मेरठ: अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Uttar Pradesh: मेरठ रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को समर्पित कार्यक्रम अटल सेवा कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह राम सहाय इंटर कालेज के प्रांगड़ में होगा. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री संजय भैया जोशी शिरकत करेंगे. वहीं प्रदेश सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में सेवा के कार्यक्रम शामिल रहेंगे जैसे स्कूलों से चिन्हित किए हुए बालिकाओं और बालकों को शिक्षा में सहयोग के लिए बुक वितरण और जरूरतमंद लोगों को सर्द रातों में बचाने के लिए कंबल वितरण, वही समाज में अटल के आदर्शों पर चलने वाले सामाजिक लोगों को अटल सेवा सम्मान 2024 से सम्मानित किया जाएगा.

Advertisement

कार्यक्रम से पूर्व आयोजित किए गए प्रेस वार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम के संयोजक विकास पंडित और सहसंयोजक डॉक्टर सुशील जाटव है इन्होंने बताया कि अटल सेवा समिति और परशुराम ब्राह्मण सहयोग समिति पिछले कई वर्षों से ऐसे कार्यक्रम का आयोजन अलग-अलग जगह पर छोटे-छोटे रूप में करती आ रही थी, लेकिन इस बार सामूहिक रूप से एक ही स्थान पर करने का संयोजन समिति के सभी सदस्यों ने निश्चय किया और उसी के फल स्वरुप यह आयोजन किया जा रहा है इसमें अनेक गणमान्य लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा कई लोग कार्यक्रम में उपस्थित होकर मार्गदर्शन करेंगे. वहीं कुछ लोगों का मार्गदर्शन ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगा.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय विनायक जोशी पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भाजपा, अवनीश त्यागी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, सत्येंद्र सिसोदिया पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा, रविंद्र चौहान लोकपाल मेरठ, सुरेश जैन ऋतुराज महानगर अध्यक्ष भाजपा, राहुल त्यागी पूर्व मंत्री भाजयुमो उत्तर प्रदेश, डॉक्टर के के शर्मा विभाग अध्यक्ष इतिहास विभाग चौधरी चरण सिंह विश्ववि‌द्यालय परिसर, हुकुम सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा बुलंदशहर, हृदेश कंसल अध्यक्ष अखिल भारतीय उ‌द्योग व्यापार मंडल मेरठ (मेरठ मंडल), और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे. अन्य लोग ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ेंगे. प्रेस वार्ता में विकास पण्डित, डॉ सुशील जाटव, डॉ सुख नंदन त्यागी, अनुज कुमार, उमेश कुशवाहा, निशा कुशवाहा उपस्थित रहे.

Advertisements