Vayam Bharat

मंत्री के पूर्व ओएसडी हनी ट्रैप में फंसे, मांगे 02 करोड़ रुपये, महिला गिरफ्तार

भोपाल। एक महिला द्वारा मंत्री के तत्कालीन ओएसडी को दुष्कर्म के झूठे केस (हनी ट्रैप)में फंसाने की धमकी देकर दो करोड़ की अड़ी डालने का मामला सामने आया है। वह लगभग एक वर्ष से अधिकारी को परेशान कर रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसने कांट-छांटकर तैयार किया अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर बदनाम करने की भी बात कही थी। शिकायत की जांच के बाद हबीबगंज पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलत: रीवा की रहने वाली है। उसके खिलाफ कई और लोगों ने भी शिकायत कर रखी है।

Advertisement

हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक डा. जीवन रजक प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के ओएसडी के तौर पर पदस्थ रहे हैं। जुलाई 2023 में एक महिला ने मंत्री के बंगले पर पहुंचना शुरू किया था। खुद को पत्रकार बताने वाली महिला ओएसडी डा. रजक से बातचीत करने लगी। वह अक्सर कुछ लोगों के काम कराने की सिफारिश लेकर पहुंचती थी। ट्रांसफर, पोस्टिंग के काम में डा. रजक ने मदद करने से मना कर दिया, तो उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया था। वह करीब एक वर्ष से डा. रजक को उसके मनमाफिक काम नहीं करने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी।

Bhopal News: मंत्री के पूर्व ओएसडी हनी ट्रैप में फंसे, मांगे 02 करोड़ रुपये, महिला गिरफ्तार

वह करीब एक वर्ष से डा. रजक को उसके मनमाफिक काम नहीं करने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी।

By Anand Dubey
Edited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 03:37:23 PM (IST)
Updated Date: Sat, 08 Jun 2024 03:46:48 PM (IST)
Bhopal News: मंत्री के पूर्व ओएसडी हनी ट्रैप में फंसे, मांगे 02 करोड़ रुपये, महिला गिरफ्तारप्रतीकात्मक चित्र

HIGHLIGHTS

  1. मूलत: रीवा की रहने वाली है आरोपित महिला।
  2. उसके खिलाफ कई और लोग भी दर्ज करा चुके हैं शिकायत।
  3. मानसिक रूप से बुरी तरह परेशान होने पर मंत्री के तत्कालीन ओएसडी ने घटना की लिखित शिकायत थाने में की थी।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एक महिला द्वारा मंत्री के तत्कालीन ओएसडी को दुष्कर्म के झूठे केस (हनी ट्रैप)में फंसाने की धमकी देकर दो करोड़ की अड़ी डालने का मामला सामने आया है। वह लगभग एक वर्ष से अधिकारी को परेशान कर रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसने कांट-छांटकर तैयार किया अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर बदनाम करने की भी बात कही थी। शिकायत की जांच के बाद हबीबगंज पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलत: रीवा की रहने वाली है। उसके खिलाफ कई और लोगों ने भी शिकायत कर रखी है।

 

 

ऐसे बिछाया गया जाल

 

हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक डा. जीवन रजक प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के ओएसडी के तौर पर पदस्थ रहे हैं। जुलाई 2023 में एक महिला ने मंत्री के बंगले पर पहुंचना शुरू किया था। खुद को पत्रकार बताने वाली महिला ओएसडी डा. रजक से बातचीत करने लगी। वह अक्सर कुछ लोगों के काम कराने की सिफारिश लेकर पहुंचती थी। ट्रांसफर, पोस्टिंग के काम में डा. रजक ने मदद करने से मना कर दिया, तो उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया था। वह करीब एक वर्ष से डा. रजक को उसके मनमाफिक काम नहीं करने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी।

धमकाने घर जा पहुंची

डा. रजक किसी भी तरह के सिफारिशी काम करने में मदद करने से साफ मना कर दिया, तो पिछले दिनों महिला शिवाजी नगर स्थित उनके घर जा धमकी। बातचीत करने के दौरान उसने धमकी दी कि यदि उसे दो करोड़ रुपये नहीं दिए, तो वह उनका काट-छांटकर तैयार किया अश्लील वीडियो प्रसारित कर देगी। इससे उनकी बदनामी होगी। जेल भी जाना पड़ सकता है। मानसिक रूप से बुरी तरह परेशान होने पर डा. रजक ने घटना की लिखित शिकायत थाने में की थी। साथ ही महिला द्वारा समय-समय पर उन्हें धमकाने संबंधी साक्ष्य भी संलग्न किए थे। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि महिला के खिलाफ रीवा पुलिस में भी कई शिकायत दर्ज हैं। उससे परेशान होकर कई लोग अदालत में निजी शिकायत कर चुके हैं।
Advertisements