जगदलपुर जिले में नाबालिग का पीछा कर युवक ने छेड़खानी की। मना करने पर उसने थप्पड़ भी मार दिया। बस्तर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुरेश बघेल (22 वर्ष), निवासी अनुकूल देव वार्ड, जगदलपुर लगातार उसका पीछा कर छेड़खानी करता है। 18 अगस्त 2025 को आरोपी ने पीड़िता को रास्ते में रोककर हाथ पकड़कर खींचते हुए अश्लील हरकत की।
शोर मचाने पर भाग निकला आरोपी
मना करने पर उसने थप्पड़ भी मार दिया। पीड़िता की शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता डरी-सहमी रही। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने बोधघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने आरोपी सुरेश बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ और साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी सुरेश बघेल को 22 अगस्त 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।