टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप और गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां को भी सह आरोपी बनाया है। दरअसल, आरोपी राजा भैया उर्फ चुत्रू राजा ने 15 साल लड़की से करीब 6 महीने पहले रेप किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसे गर्भ निरोधक गोलियां दीं। इसकी जानकारी लड़की की मां को थी, लेकिन उसने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी।
गर्भ गिराने के लिए दी दवाएं
आरोपी ने पीड़िता को गर्भपात की दवाइयां दीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महिला प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. लता लक्ष्मी ने बताया कि पीड़िता का सुरक्षित तरीके से गर्भपात कर दिया गया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता की मां को भी आरोपी बनाया है। एसपी मनोहर मंडलोई ने बताया कि मां ने बेटी के साथ हो रहे रेप और उसकी बिगड़ती हालत की जानकारी पुलिस से छिपाई, जिस कारण उसे भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस दोनों आरोपियों के दर्ज कर रही है बयान
थाना प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के बयान वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की बारीकी से जांच जारी है।