छत्तीसगढ़ राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ शहर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना होने की जानकारी निकल कर सामने आई थी…. आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया था,
घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी…. वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध दर्ज कर घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…. पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी दीपक सेन खंडू पारा डोंगरगढ़ का ही निवासी है जिसने 11 सितंबर को शाम लगभग 7.30 बजे नाबालिग पीड़िता के घर में घुस कर उसे बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसकी जानकारी जब पीड़िता ने अपनी मां को दी तो पीड़िता की मां ने थाने में 12 सितंबर की रात्रि 8 बजे शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है….
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
वरिष्ठ पत्रकार
शशांक उपाध्याय