Left Banner
Right Banner

कोंडागांव में नाबालिग से दुष्कर्म, 8 महीने की हुई प्रेग्नेंट:बहाने से मक्के के बाड़ी में बुलाया;जान से मारने की धमकी देकर करता रहा रेप

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में युवक ने नाबालिग के साथ रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जान से मारने की धमकी देकर वह लगातार नाबालिग का यौन शोषण करता रहा, जिसके कारण पीड़िता 8 माह की गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक नाम देवनाथ नेताम (26) है, जो कि पीड़िता को पड़ोसी है। पेट दर्द होने के बाद परिजन नाबालिग को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया है।

दरअसल, पीड़िता 10वीं क्लास में पढ़ती है। 2 अक्टूबर को अचानक पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि वह 8 माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि 2 दिसंबर 2024 को देवनाथ नेताम ने उसे बहाने से मक्का बाड़ी के पास बुलाया था। वहां उसने पहले छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में कई बार डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण किया।

जिसके डर से पीड़िता ने इतने दिनों तक यह बात किसी को नहीं बताई थी। पीड़िता की शिकायत पर फरसगांव पुलिस ने आरोपी देवनाथ नेताम के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(i)(M), 65(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर फौरन गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisement