मोदी सरकार के 11 साल पूरे: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ मऊगंज में मना ऐतिहासिक कार्यक्रम

मऊगंज :  नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को मऊगंज जिला कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का मुख्य विषय था – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण.इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.उन्होंने कहा कि, “मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में सेवा से सुशासन और सुशासन से समृद्धि की यात्रा तय की है, जिससे भारत आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र बन चुका है.”

 

उन्होंने सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का सपना साकार हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर, एस-400 रक्षा प्रणाली, तेजस लड़ाकू विमान और ब्रह्मोस जैसी आधुनिक तकनीकों से भारत की सैन्य क्षमता को मजबूती मिली है.

 

डिजिटल इंडिया के तहत भारत आज डिजिटल लेनदेन में अग्रणी देश बन चुका है। केवल UPI के माध्यम से हर महीने 24 लाख करोड़ रुपए का लेन-देन हो रहा है.साथ ही, GeM, COWIN और DigiLocker जैसे डिजिटल पोर्टलों से प्रशासन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता आई है.

 

विधायक धुर्वे ने बताया कि व्यापार सुगमता रैंकिंग में भारत ने 142वें स्थान से छलांग लगाकर 63वें स्थान तक का सफर तय किया है। किसानों के लिए PM किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 3.7 लाख करोड़ रुपए सीधे उनके खातों में भेजे जा चुके हैं.फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं से कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिली है.

 

महिला सशक्तीकरण को लेकर भी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं – 33% आरक्षण विधेयक, तीन तलाक की समाप्ति, सेना में महिलाओं की भर्ती और मुद्रा योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन मिला है.

 

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह अतरैला ने किया। समूचे आयोजन में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उत्साही भागीदारी देखी गई. यह कार्यक्रम मोदी सरकार की 11 वर्षों की विकास यात्रा का जीवंत चित्रण बना

 

 

Advertisements
Advertisement