शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जोराई में महिला पिंकी पत्नी रामनिवास बघेल सहित उसकी बेटी रुचिका उम्र 4 साल व बेटे आनंद उम्र छह माह के शव गुरुवार की सुबह कुएं में मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि घर पर महिला अपने बच्चों के साथ अकेली थी। उसका पति महिला के मायके वालों के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए गया था और रात को ही लौटा था। घटना के समय वह अपनी ससुराल में ही था।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।
Advertisements