चार बच्चों की मां ने की प्रेम विवाह, 15 साल छोटे युवक से कोर्ट मैरिज

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक 40 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने से 15 साल छोटे प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। महिला की शादीशुदा ज़िंदगी में चार बच्चे भी हैं, लेकिन इसके बावजूद उसने अपने पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करने का फैसला लिया।

Advertisement1

मुंबई से लौटे पति को पहले से था शक

महिला के पति रामचरन प्रजापति, जो मुंबई में टाइल लगाने का काम करते हैं, को पहले से शक था कि पत्नी किसी युवक के संपर्क में है। जब उन्हें इसकी पुष्टि हुई तो वे तुरंत गांव लौट आए। उनके लौटने से पहले ही महिला अपने प्रेमी के साथ जा चुकी थी।

पुलिस में दी शिकायत, समझौते के बाद अलग हुई राहें

रामचरन ने थाने में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया। बातचीत के बाद तय हुआ कि महिला अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी और पति से कोई संबंध नहीं रखेगी। यह निर्णय दोनों परिवारों की सहमति से लिया गया।

चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

महिला जानकी देवी ने बताया कि उसकी प्रेम कहानी आज की नहीं, बल्कि चार साल पुरानी है। पहली बार युवक से वह किसी रिश्तेदारी में मिली थी और तभी से दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

पति को था ज़हर देने का डर

पति रामचरन ने यह भी कहा कि उसे डर लगने लगा था कि कहीं पत्नी उसे कुछ खिला न दे। इसी भय के चलते उसने बच्चों को लेकर पत्नी से दूरी बना ली। उसने कहा कि उसे इस रिश्ते की भनक बहुत पहले लग चुकी थी, लेकिन वह किसी अनहोनी के डर से चुप था।

इस पूरी घटना ने गांव में चर्चा का माहौल बना दिया है, जहां उम्र और सामाजिक मर्यादाओं को तोड़कर महिला ने अपने प्रेम को चुना और बच्चों व पति को पीछे छोड़ दिया।

Advertisements
Advertisement