मछली नहीं पकाने पर मां को कुल्हाड़ी से काटा:सिर पर 4-5 बार मारा, मर्डर कर लाश के पास बैठा, पत्नी मायके में रह रही

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार सुबह बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। मर्डर के बाद मां की लाश के पास बैठा रहा। बताया जा रहा है कि मछली की सब्जी नहीं बनाने की वजह से वारदात को अंजाम दिया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जोगिडीपा गांव का है।

Advertisement1

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम चंदा बाई नंदे (59) है, जो जोगिडीपा गांव की रहने वाली थी। उसके बेटे कमलेश नंदे (35) ने हत्या की है। कमरे के अंदर लाश के पास खून ही खून बिखरा मिला। महिला के बदन पर कई जगह चोट के निशान हैं।

दरअसल, शुक्रवार रात वह मछली लेकर आया था, लेकिन देर हो जाने के कारण मां ने सब्जी बनाने से इनकार कर दिया। शनिवार सुबह करीब 7-8 बजे जब कमलेश ने देखा कि मछलियों में चींटियां लग गई। इससे वह गुस्से से आगबबूला हो गया।

इसी दौरान उसने पास रखी कुल्हाड़ी से मां के सिर पर 3-4 बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंदा बाई की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा। कमरे में खून ही खून फैल गया। कुल्हाड़ी में भी खून लग गया।

बताया जा रहा है कि मर्डर के करीब दो घंटे बाद पड़ोसियों को वारदात की जानकारी मिली। उन्होंने फौरन सरपंच और कोटवार को बताया। कोटवार ने तुरंत फिंगेश्वर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि कमलेश मजदूरी करता है। पिछले दो साल से पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही है। उसके साथ दो बच्चों भी रह रहे हैं। ऐसे में मां ही कमलेश के लिए खाना बनाती थी। आरोपी बेटे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Advertisements
Advertisement