Vayam Bharat

मुंबई: घाटकोपर होर्डिंग गिरने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग गिरने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. घाटकोपर होल्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद मामला दर्ज कर मुंबई क्राइम ब्रांच ने एगो मीडिया के मालिक भावेश भिड़े और स्ट्रक्चरल सर्टिफिकेट देने वाले इंजीनियर को गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

मुंबई क्राइम ब्रांच में जानवी मराठे उर्फ जानवी सोलकर और सागर कुम्भार उर्फ सागर पाटिल को गोवा से गिरफ्तार किया है. जिस वक्त यह होर्डिंग लगाया जा रहा था और इसकी प्रक्रिया की जा रही थी उसे समय जानवी सोलकर उर्फ जानवी पाटिल एगो मीडिया कंपनी में बतौर डायरेक्टर थी और सागर कुलकर्णी और सागर पाटिल इस होर्डिग को लगाने वाली महत्वपूर्ण पद पर था. मुंबई क्राइम ब्रांच का मानना है कि यह दोनों भी उतनी ही दोषी हैं, क्योंकि इनको भी अंदरखाने की सारी बातें पता थी लेकिन फिर भी इन्होंने कुछ नही किया.

13 मई को धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के बीच एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे. घाटकोपर इलाके के छेड़ा नगर में 120 फीट x 120 फीट का बड़ा बिलबोर्ड एक पेट्रोल पंप पर गिर गया था. जिससे बड़ी संख्या में लोग और वाहन मलबे के नीचे फंस गए.

होर्डिंग हादसे में मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया था. भावेश बिलबोर्ड का मालिक था. होर्डिंग को लगाने के लिए BMC से विज्ञापन एजेंसी ने अनुमति नहीं ली थी. बिलबोर्ड एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाया गया था. मुंबई पुलिस ने एगो मीडिया के मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

Advertisements