मुंगेली: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, तेलंगाना ले जाकर बनाया शिकार; आरोपी और सहेली गिरफ्तार..

मुंगेली जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने सहेलियों के साथ पैसे निकालने के लिए ठेलका नवागांव गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की और नहीं मिलने पर 18 मार्च 2025 को लालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

पुलिस ने पीड़िता को तेलंगाना से बरामद किया है। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि सत्यप्रकाश ने शादी का झांसा देकर उसे भगाया और लगातार शारीरिक संबंध बनाए। उसकी सहेली कविता पात्रे ने भी आरोपी से मिलने में मदद की।

पीड़िता को आंध्र प्रदेश ले गया

पुलिस के मुताबिक, एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर विशेष टीम बनाया गया। साइबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना से पता चला कि पीड़िता को आंध्र प्रदेश ले जाया गया है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो पता चला कि आरोपी तेलंगाना में है।

2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

7 अप्रैल 2025 को पुलिस ने तेलंगाना से पीड़िता को बरामद किया। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी सत्यप्रकाश रात्रे (20) और उसकी मदद करने वाली कविता पात्रे (24) को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Advertisements